पँचकुला स्थित निज निवास पर आदरणीय पंडित श्री रामबिलास शर्मा जी से आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
I had the privilege of meeting revered Pandit Shri Ram Bilas Sharma ji at the Nizam residence in Panchkula.

पँचकुला स्थित निज निवास पर आदरणीय पंडित श्री रामबिलास शर्मा जी से आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके स्नेह, सरलता और आत्मीय मार्गदर्शन ने मन को अत्यंत प्रसन्न किया।
पंडित श्री रामबिलास शर्मा जी का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का अनुपम उदाहरण रहा है। भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। कार्यकर्ता से लेकर महत्वपूर्ण दायित्वों तक की उनकी यात्रा यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, ईमानदारी और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
हरियाणा की राजनीति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की उनकी कार्यशैली नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अनुशासन, सादगी और सेवा के मूल्यों को सदैव सर्वोपरि रखा।
इस आत्मीय भेंट के दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ हों तथा पुनः उसी ऊर्जा, उत्साह और सक्रियता के साथ समाज एवं राष्ट्र की सेवा में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आदरणीय पंडित श्री रामबिलास शर्मा जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।
“संघर्ष जिनकी पहचान हो, सेवा जिनका संकल्प हो और राष्ट्रहित जिनका जीवन-धर्म हो, ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए सदैव प्रेरणा बनकर मार्ग प्रशस्त करते हैं।”
