भाजपा की ग्रामीण स्तरीय बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन
BJP's rural level meeting on strengthening of the organization
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा, समाज के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर दिया जोर

कैराना।भारसी गांव में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ग्रामीण स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। बैठक की जानकारी देते हुए इमरान खान ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभानी होगी। वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच को और व्यापक बनाने की आवश्यकता है। आगामी कार्यक्रमों में जाट समाज की भूमिका को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इमरान खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पिछड़े वर्गों के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए संगठन को लगातार सक्रिय रहना चाहिए।
बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने,कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
इस दौरान राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, देवपाल सिंह, रामबीर सिंह, सुमेर सिंह, सहदेव सिंह, धीरज पाल, पूर्वेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, मांगेराम सिंह, नादिर चौधरी, नौशाद भाटी, गौतम आदि मौजूद रहे।
