प्रकाश एजुकेशनल सोसायटी ने मैत्री परिवार को दिया 25 हज़ार का सहयोग

Prakash Educational Society gave support of 25 thousand to the friendship family

​नागपुर (संजीव त्यागी), 21 अगस्त
सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों में अग्रणी संस्था प्रकाश एजुकेशनल सोसायटी, नागपुर ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक और सराहनीय पहल की है। संस्था द्वारा मैत्री परिवार संस्था, नागपुर को ₹25,000 की सहायता राशि का चेक/दान प्रदान किया गया। यह राशि संस्था द्वारा संचालित असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों के बाल गृह की मेस (भोजन व्यवस्था) को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग हेतु दी गई है।
​इस अवसर पर प्रकाश एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. सूर्यप्रकाश यादव ने कहा, “मैत्री परिवार संस्था असहाय और बेसहारा बच्चों के लालन-पालन और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए निरंतर समर्पित भाव से काम कर रही है। इन बच्चों को पौष्टिक भोजन और बेहतर सुविधा मिले, इसी उद्देश्य से हमारी सोसायटी ने यह छोटा सा योगदान दिया है।”
​मैत्री परिवार संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रकाश एजुकेशनल सोसायटी एवं डॉ. सूर्यप्रकाश यादव का सह्रदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग राशि से बच्चों के रोजाना के भोजन और मेस प्रबंधन में बड़ी राहत मिलेगी।
​कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थाओं के प्रमुख सदस्य चंदू जी, डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, प्रकाश जी, हरीश जी, बंडू जी,
एवं गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You might also like