सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) ने श्रीराम नवमी पर लगाया विशाल जूस का लंगर

Seva Trust UK (India) organized a huge juice langar on Shri Ram Navami

अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्रा
श्रीराम नवमी के उपलक्ष  में सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) ने अपनी  को-स्पॉन्सर डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से विशाल जूस के लंगर का आयोजन किया। इस अवसर पर  सेवा ट्रस्ट यूके के जिला कोआर्डिनेटर पवन  मित्तल ने हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस ‘श्री राम नवमी’ की समस्त देश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं उन्होंने श्री राम जी के जन्म और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत भूमि धर्म भूमि है। इस् भारतभूमि पर अनेक संतों, महात्माओं, पीर,पैगंबरों ,फकीरों और महापुरुषों का जन्म हुआ है। जिन्होंने अपनी दिव्य वाणी से समाज का पथ प्रदर्शन किया और समाज को रूढ़ियों,अंधविश्वासो और कुरीतियों से मुक्त करने का प्रयास किया।  पूजा सैनी वह राजेश सैन् ने कहा की श्रीराम  जी  मर्यादापुरुषोत्तम है    उन्होंने कर्म की श्रेष्ठता पर बल दिया और  मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त श्रीराम जी ने ऐसे समाज की परिकल्पना की जिसमें सभी धर्म, वर्ण, जाति  और संप्रदाय के लोग आपस में प्रेमपूर्वक और भाईचारे की भावना से रह सके।  खंड कोआर्डिनेटर विजय पंघाल प्रवीन गोयल  ने कहा कि आज शताब्दियों बीत जाने के बावजूद भी भगवान श्रीराम जी की वाणी उतनी ही प्रासंगिक और  सार्थक है।आज भी उनकी वाणी समाज का पथ प्रदर्शन कर रही है। हमें चाहिए कि हम श्रीराम जी के दिखाए  गए आदर्शों,सिद्धांतों और मार्ग पर चलते हुए एक आदर्श समाज के निर्माण कर सके। इस अवसर पर मास्टर रमेश गर्ग, विक्की सैनी,  राष्ट्रीय सेवा योजना से  स्नेहा, तेजस मित्तल, रवींद्र प्रजापति  अमन गर्ग,  उपस्थित रहे।
You might also like