प्रदेश के 150 स्कूलों के भवनों का 400 करोड़ रुपए की लागत से जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य:नायब सिंह सैनी

Construction work of buildings of 150 schools in the state will start soon at a cost of Rs 400 crore: Nayib Singh Saini

कच्ची छत पक्की करने के लिए जल्द पोर्टल के माध्यम से पात्र परिवारों के आवेदन करवाएगी सरकार
विशेष वालिया थानेसर  20 सितंबर।   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के स्कूलों का सर्वे करवाकर 150 ऐसे स्कूलों को चिन्हित किया है जिनके भवनों का निर्माण दोबारा से करवाया जाएगा। इन भवनों का जल्द निर्माण करवाए जाने के लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। अच्छे भवनों में बेहतर शिक्षा प्राप्त करके हमारे युवा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे।  इसके साथ ही जिन परिवारों के मकानों की छते कच्ची है,उन्हें पक्का करने के लिए 80 हजार रुपए पात्र परिवार को दिए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही पोर्टल पर आवेदन मांगे जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लाडवा विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने गांव बीड खैरी में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए और लाइब्रेरी में पुस्तकों के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसी तरह गांव अंटहेडी में कम्युनिटी सेंटर बनाने के लिए 50 लाख रुपए की राशि और शमशान घाट का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की है। गांव बरगट जाटान और गांव बरगट थलीपुर को 21-21 लाख रुपए गांव के विकास कार्यों, 2-2 लाख रुपए लाइब्रेरी की पुस्तकों के लिए और 11 लाख रुपए शिव मंदिर के लंगर हॉल के लिए देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई मांगों को सम्बन्धित विभाग के पास भेजकर पूरा करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में प्रदेश के नागरिकों को बिजली के दर्शन भी कई कई दिनों में होते थे। लेकिन प्रदेश सरकार ने  प्रत्येक गांव तक 24 घंटे बिजली पहुंचाने का काम किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 1.80 लाख आय वाले परिवारों को 2 किलोवाट का सोलर पैनल मुफ्त में उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे नागरिकों के घरों का बिल शून्य हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनावी वायदें को पूरा करते हुए किडनी के मरीजों का डायलिसिस फ्री में करवाया जा रहा है। इसी तरह आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री में उपलब्ध करवाया जा रहा है। इन योजनाओं से प्रदेश का गरीब और अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति मजबूत हुआ है। इसके अलावा हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज स्थापित किया है।

विभागों ने स्थापित किए अपने-अपने स्टॉल और हेल्प डेस्क

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लाडवा विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों में जिला प्रशासन द्वारा हैल्प डैस्क स्थापित किए गए। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव कालीरानो, सुल्तानपुर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर आमजन की शिकायतों को सुना और विभिन्न योजनाओं से संबंधित पात्र लाभार्थियों के आवेदन भी लिए। इस दौरान सूर्य घर योजना के तहत सौलर पैनल, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की लाडो लक्ष्मी योजना, परिवार पहचान पत्र, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीएम मातृ वंदना योजना, एमएसएमई विभाग सहित अन्य विभागों ने अपने स्टॉल स्थापित कर अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं को आमजन के समक्ष रखा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन,मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी,पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा,मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र दबखेडा, मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, सरपंच रामकरण, सरपंच मनीषा रानी, सरपंच मुकेश देवी, संदीप सिंह, सरपंच सुरेश, प्रधान जितेन्द्र खैरा,सन्नी कालडा,अनिल माटा,हरमेश सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
You might also like