सौ से ज्यादा वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश गिरफ्तार

A criminal who committed more than a hundred crimes has been arrested

 

 

 

 

नई दिल्ली,मादीपुर पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने सौ से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुके कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। 22 सितंबर को गिरफ्तार आरोपी अर्जुन उर्फ ​​​सांगा के पास से पुलिस ने तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। ये वाहन उसने इलाके में मौजूद विभिन्न पार्किंग में खड़े किए थे। पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 22 सितंबर की रात एसआई संदीप बिश्नोई, हेडकांस्टेबल नीरज, कांस्टेबल अक्षय और नफे सिंह गश्त पर थे। कूड़ा खट्टा के पास झील पार्क में उन्होंने आरोपी को आते हुए देखा और जांच के लिए रुकने का इशारा किया। आरोपी ने पुलिस को देखकर अपनी स्कूटी मोड़ ली और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर दबोच लिया।

 

You might also like