असहाय व जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाले परिवार पर नहीं आता संकट: अमीना
A family that helps helpless and needy people does not face any crisis: Amina

बहादुरगढ। जब भगवान किसी को दान देने के काबिल बनाता है तो उस व्यक्ति को जरुरतमंदों की मदद अवश्य करनी चाहिए। जरुरतमंदों की दुआ ऐसे परिवार पर कभी संकट नहीं आने देती। यह बात बुधवार को बहादुरगढ़ के दयानंद नगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बी काइंड दी नजीर फाउंडेशन की प्रेसिडेंट अमीना ने जरुरतमंद लोगों में राशन वितरित करते हुए कही। मोहम्मद नजीर की तीसरी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में किए गए इस आयोजन के दौरान उन्होंने अन्य सामाजिक संगठनों व सक्षम लोगों से आह्वान किया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता के लिए आगे आएं। फाउंडेशन के मैनेजर आरिफ ने बताया कि उनकी फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन किए जाते है।
