ठाणे में कबूतरों को दाना डालने पर व्यक्ति की पिटाई, चार के खिलाफ मामला दर्ज

A man was beaten up in Thane for feeding pigeons; case registered against four people

 

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कबूतरों को दाना डालने को लेकर हुए विवाद के बाद चार लोगों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।यह घटना बुधवार दोपहर को मानपाडा क्षेत्र के शिवाजी नगर में एक मैदान पर हुई।कपूरबावड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति कबूतरों के लिए दाना डाल रहा था, तभी चारों आरोपियों ने उससे पूछताछ की।उन्होंने बताया कि बहस झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने लाठी-डंडे से व्यक्ति के सिर पर प्रहार किया तथा उसकी पिटाई भी की, जिससे वह घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता अधिनियम की धारा 118 (1) (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या अन्य साधनों से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) और 3(5) (समान इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

 

 

You might also like