लोकसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने किए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम:शांतनु

Administration has made strong security arrangements for the nomination process of Lok Sabha elections: Shantanu

लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 29 अप्रैल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, नामांकन के लिए अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

कुरुक्षेत्र 27 अप्रैल             उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए कुरुक्षेत्र में 29 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना करनी होगी। अहम पहलू यह नामांकन प्रक्रिया 6 मई 2024 तक जारी रहेगी।
उपायुक्त शांतनु शर्मा शनिवार को देर सायं लघु सचिवालय उपायुक्त कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यशाला में बोल रहे थे। इससे पहले चुनाव तहसीलदार सरला कौशिक ने पावर प्रेजेंटेशन के जरिए नामांकन प्रक्रिया, शपथ पत्र, नामांकन पत्र को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों, नामांकन पत्रों की छंटनी, नामांकन पत्रों को वापिस लेने, चुनाव चिन्ह आंबाटित करने सहित तमाम विषयों के बारे में प्रशिक्षण दिया और विस्तार से जानकारी भी दी है।
उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा के लिए उपायुक्त कार्यालय के कोर्ट रूम में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। सभी प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के आवेदन पत्र के साथ-साथ भारत चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित तमाम दस्तावेजों को ध्यान से भरना है। नामांकन पत्र पर प्रत्याशी के हस्ताक्षर बहुत जरूरी है और फार्म व शपथ पत्र का कोई भी कॉलम खाली नहीं रहना चाहिए। लोक सभा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य प्रत्याशी के लिए 25 हजार रुपए की राशि निर्धारित की गई है। जबकि एससी वर्ग के लिए यह राशि 12500 रुपए निर्धारित की गई है। यह राशि चालान के जरिए जमा करवाई जानी चाहिए या फिर नगद राशि जमा करवानी होगी।
उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र के दस्तावेजों की चैकिंग के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरप्रीत कौर की भी ड्यूटी लगाई गई है। यह नामांकन 29 अप्रैल से सुबह 11 बजे शुरू होगा सायं 3 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार निर्धारित संख्या में ही प्रत्याशी के साथ लोगों को अंदर आने की अनुमति होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए है। इस मौके पर सीईओ हरप्रीत कौर, चुनाव तहसीलदार सरला कौशिक, लेखा अधिकारी सत्य भूषण, चुनाव कार्यालय से मीनू, सर्वजीत सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
You might also like