कुरुक्षेत्र में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के आगमन को लेकर सभी तैयारियां

All preparations for the arrival of Union Minister Ramdas Athawale in Kurukshetra

डा. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री

रीता वालिया
कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय आडिटोरियम हाल में 25 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री रामदास आठवले मुख्य अतिथि होंगे। कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रवि सोनू कुंडली ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री रामदास आठवले से मुलकात कर उन्हें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने डा. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के आयोजन एवं तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जानकारी देते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार वालिया ने बताया कि समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है तथा बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

You might also like