अंबाला छावनी को मिलेगी बड़ी स्वास्थ्य सौगात

Ambala cantonment will get a big health gift

अंबाला छावनी में जल्द 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक ESIC अस्पताल बनने जा रहा है। अस्पताल के लिए HSVP के सेक्टर-33 में 5.18 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री जल्द पूरी की जाएगी।

रजिस्ट्री के बाद जमीन का कब्जा ESIC को सौंपा जाएगा और अस्पताल के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

इस अस्पताल से अंबाला समेत आसपास के क्षेत्रों और पड़ोसी जिलों के करीब 70 हजार बीमाकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अस्पताल बनने से क्षेत्र के श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगी।

You might also like