ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्था द्वारा नशे के खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली
Awareness rally against drug abuse was taken out by Divya Jyoti Jagrati Sanstha in Dibrugarh, Upper Assam

संस्थान के बोध प्रकल्प के अंतर्गत दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान डिब्रूगढ़ शाखा द्वारा
गत 4 मई 2025 को जमीरा टी.स्टेट, डिब्रूगढ़ में युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देने के लिए नशे के विरुद्ध एक रैली निकाली गई। यह रैली पूरे जमीरा क्षेत्र में चलाई गई। रैली के माध्यम से बताया गया कि पूरे समाज को नशे के विरुद्ध एकजुट होना चाहिए, ताकि युवा नशे से बच सके। इस रैली में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के अलावा महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने हाथों में नशे पर कटाक्ष करते स्लोगन लिखी पट्टिकाएं पकड़ी हुई थी | दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संचालक और संस्थापक गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी उषा भारती जी ने बताया कि 4 मई को जमीरा टी इस्टेट में संस्था द्वारा नशे के विरुद्ध रैली आयोजित की गई। जिसमें नशे पर प्रकाश डाला गया। सभी को नशे से हो रहे दुषप्रभावों के बारे में बताया गया। वस्तुओं के सेवन से जहां व्यक्ति को शारीरिक व आर्थिक नुकसान होता है वहीं समाज में उसकी प्रतिष्ठा भी कम होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढता नशे का प्रचलन भारी चिंता का विषय है और पूरे समाज को नशे के विरूद्ध एकजुट होना चाहिए ताकि हमारा युवा नशे से बच सके। इस रैली में जमीरा के सभी वर्ग के लोगो ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें
