देश-प्रदेश में भाजपा ने सुशासन और गरीब कल्याण की सरकार दी- मालती अरोड़ा

BJP gave government of good governance and poor welfare in the country and state- Malti Arora

विकसित भारत संकल्प यात्रा में गांव आसन कलां में आयुष्मान चिरायु कार्ड, वृद्ध लोगों की नई बुढ़ापा पेंशन, पात्र लोगों के बनाए गए बीपीएल राशन कार्ड

 


पानीपत, 10 जनवरी- विकसित भारत संकल्प यात्रा गत दिवस पानीपत के गाँव आसन कलां में पहुंचीं। आसन कलां में विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर हरपाल ढांडा तथा विशेष अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने शिरकत की। बतौर विशेष अतिथि मालती अरोड़ा ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद ग्रामीण महिलाओं के बीच जाकर उनसे संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को जान वंहा मौजूद अधिकारीयों से बात कर उनकी समस्याओं को तुरंत दूर करवाने को कहा।
उन्होंने महिलाओं से कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए अनेकों कार्य किए हैं। इससे सिर्फ देश की तस्वीर ही नहीं बल्कि तकदीर भी बदल गई है। आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प, उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर देकर धूंआ से मुक्ति दिलाना, शौचालयों का निर्माण करवाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाना और हर घर में नल से जल पहुंचाने जैसे निर्णयों से लोगों का जीवन सरल हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल्पना से परे जनहित के काम किए हैं। भाजपा शासन में गरीब व्यक्ति को अपने इलाज की चिंता नहीं है। आयुष्मान और चिरायु कार्ड से गरीब व्यक्ति नि:शुल्क अपना इलाज करा रहे हैं। मूलभूत सुविधाएं गरीबों के घर तक पहुंच रही है। यह बदलता हुआ हरियाणा है कि सरकार गरीबों को ढूंढ-ढूंढ कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
यात्रा में गांव आसन कलां में नए आयुष्मान चिरायु कार्ड,वृद्ध महिलाओं/लोगों की नई बुढ़ापा पेंशन तथा पात्र लोगों के बीपीएल राशन कार्ड बनाए गए। खेल कूद व पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी,आसन कलां के सरपंच जोगिंदर, राजेश शर्मा,प्रदीप तंवर,रविंद्र सैनी,महेंद्र सैनी,दीपक छोक्कर,बलिंद्र,ऋषिराज,वेदपाल तंवर,परवीन तंवर,चाँद बांगड़,अंकुर कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like