बैंक ऑफ इंडिया और आरोग्य भवन के सहयोग से आयोजित किया रक्तदान शिविर

Blood donation camp organized in collaboration with Bank of India and Arogya Bhawan

डिब्रूगढ़ ( असम ) ,  5 मार्च , संदीप अग्रवाल
मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा द्वारा डिब्रूगढ़ ब्रांच ऑफ ईआईआरसी ऑफ आईसीएआई , बैंक ऑफ इंडिया तथा मारवाड़ी आरोग्य भवन अस्पताल  के सहयोग से एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन  गत 3 मार्च को शहर के ज्योतिनगर स्थित मारवाड़ी आरोग्य भवन अस्पताल के बल्ड बैंक में किया गया | डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा के रक्तदान संयोजक युवा आकाश जैन के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित उक्त शिविर में कुल 37 यूनिट रक्त संग्रह किया गया , जिसे जरूरतमंदो की सहायता हेतु ब्लड बैंक में ही जमा करवा दिया गया |
इस रक्तदान शिविर के आयोजन में विशेषकर शाखा के कोषाध्यक्ष युवा दीपक वर्मा और प्रतीक पोद्दार सहित अन्य सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ | मौके पर  डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा के रक्तदान संयोजक युवा आकाश जैन ने कहा कि आज का यह शिविर काफी सफल रहा , शिविर में काफी लोगों ने  रक्तदान किया | आज रक्त की कमी की वजह से काफी लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ता है | शाखा के पास आए दिन रक्त की जरूरत को लेकर संपर्क किया जाता है , इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए हमारी शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है , जिससे लोगों को थोड़ी मदद मिल सके | आकाश ने बताया कि हमें इस बात की खुशी है कि हमारे द्वारा सोशल मीडिया में रक्तदान शिविर का पोस्ट देखकर भी कुछ लोग स्वेच्छा से आगे बढ़कर आए और रक्तदान जैसा महादान किया | ज्ञात हो कि इससे पहले भी मारवाड़ी युवा मंच की डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा द्वारा आरोग्य भवन के ब्लड बैंक के सहयोग से काफी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा चुका है | जिसमें भी रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया | डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा रक्तदान के प्रति हमेशा समर्पित है | शाखा द्वारा जरूरतमंद रोगियों को लाइव ब्लड डोनेशन के जरिये भी मदद की जाती रही है | उक्त शिविर में मारवाड़ी आरोग्य भवन के सचिव अनिल पोद्दार , ईआईआरसी , डिब्रूगढ़ के पूर्व अध्यक्ष सीए प्रवीण जैन , सीए हेमंत वर्मा , नवनियुक्त अध्यक्ष युवा सीए प्रतीक पोद्दार , पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के अंतर्गत मंडल ” बी ” के सहायक मंत्री युवा मनीष देवड़ा , डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा के शाखाध्यक्ष युवा प्रमेश अग्रवाल , शाखासचिव युवा मनीष धानुका सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे | एक संदेश के जरिए शाखाध्यक्ष युवा प्रमेश अग्रवाल ने कहा कि आज का रक्तदान शिविर 37 यूनिट रक्त के साथ अत्यंत सफल रहा।  सबसे पहले मैं हमारे सहयोगी भागीदार आईसीएआई के ईआईआरसी की डिब्रूगढ़ शाखा, बैंक ऑफ इंडिया , डिब्रूगढ़ शाखा और श्री मारवाड़ी आरोग्य भवन और अस्पताल को हमारे साथ जुड़ने और आज के रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं। आज के शिविर में आने वाले सभी दानदाताओं और सदस्यों को धन्यवाद। हर चीज के लिए हमारे रक्त संयोजक युवा आकाश जैन को विशेष धन्यवाद। अंत में आज के शिविर के लिए अपनी व्यक्तिगत क्षमता से 18 दानदाताओं की व्यवस्था करने के लिए हमारे कोषाध्यक्ष युवा दीपक कुमार वर्मा को धन्यवाद।
आयोजकों की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया और शिविर के आयोजन में सभी की सहभागिता हेतु धन्यवाद भी दिया गया | शिविर आयोजन हेतु मारवाड़ी आरोग्य भवन की ओर से डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा सहित अन्य सहयोगियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया | यह जानकारी मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा के सदस्य तथा पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के जनसंपर्क समन्वयक युवा संदीप अग्रवाल द्वारा दी गयी है |
You might also like