सिखों पर लिखी गई पुस्तक

Book written on sikhs

 

हरियाणा के सिखों पर लिखी गई पुस्तक ” हरियाणा सिख एंड खट्टर” का मुख्यमंत्री 31 को करेंगे विमोचन संदीप सिंह
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचेंगे सिख समाज के हजारों लोग, राज्य मंत्री ने ली बैठक
पिहोवा। राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सिखों पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने हाथों से हरियाणा सिख एंड खट्टर नामक पुस्तक को समर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पिहोवा क्षेत्र से हजारों की संख्या में सिख संगत इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेगी। तैयारी को लेकर राज्य मंत्री ने टिकरी कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं सिख समाज की बैठक ली। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को सुबह कुरुक्षेत्र रोड पर नई अनाज मंडी से हजारों कार्यकर्ता सुबह नौ बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि पुस्तक सिख इतिहास से जुड़ी हुई है। इसमें सिखों की उपलब्धियां सरकार द्वारा सिखों के लिए किए गए कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल की गई हैं। हरियाणा सिख एंड खट्टर नाम की इस पुस्तक में मुख्यमंत्री के सिखों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र भी होगा। साथ ही भाजपा के कार्यकाल में सिखों को किस तरह मान सम्मान दिया गया और मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के मन में सिखों के प्रति कितना आदर भाव है। यह सब इस पुस्तक के माध्यम से दर्शाया गया है। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि इससे पूर्व जब यह पुस्तक प्रकाशित हुई थी तो उन्हें फ्रंट पेज पर चर्चित चेहरे के रूप में कवर पेज पर जगह दी गई थी। उस वक्त वे हॉकी के खिलाड़ी थे। इसके अलावा राज्य मंत्री ने दीवार लेखन अभियान में एक बार फिर से मोदी सरकार के नारों के तहत अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने गांव धनीरामपुरा के बूथ नंबर 106 और गांव मोरथली में दीवार पर स्लोगन लिखकर कार्यकर्ताओं में जोश पैदा किया। इससे पूर्व राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 109वें संस्करण को सुना।
You might also like