मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान के ससुर पृथ्वी सिंह तुर्क के निधन पर व्यक्त किया शोक

Chief Minister Nayab Singh expressed grief over the demise of Prithvi Singh Turk, father-in-law of BJP District President Ravi Batan.

कुरुक्षेत्र 27 अप्रैल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान के ससुर पृथ्वी सिंह तुर्क के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री सुभाष सुधा स्वर्गीय पृथ्वी सिंह तुर्क के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने स्वर्गीय पृथ्वी सिंह तुर्क के बेटे विद्या भारती के क्षेत्र प्रचार प्रमुख एवं हम फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय चौधरी, दामाद भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान सहित अन्य परिजनों के साथ दुख साझा किया और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान के ससुर पृथ्वी सिंह तुर्क के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे गहरी वेदना हुई है। एक पिता का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। परिवार पर जो दुख की घड़ी इस समय आई है परमात्मा इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। पिता का साया एक पेड़ की तरह होता है, जिसकी छांव में पूरा परिवार रहता है। जब छांव प्रदान करने वाला यह पेड़ अपनी अंतिम यात्रा पर निकला जाता है, तो परिवार के लोगों को इनके जाने से काफी क्षति होती है। इसलिए परम पिता परमात्मा इस दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार के लोगों को दु:ख सहन करने की शक्ति दे।
You might also like