एकल अभियान डिब्रूगढ़ अंचल ने पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ekta Abhiyan Dibrugarh Zone paid tribute to the martyrs of Pahalgam
एकल अभियान डिब्रूगढ़ अंचल ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की मौत की घटना पर गहरी सवेंदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम तथा शोक सभा का आयोजन दिनांक 25 अप्रैल को शहर के ज्योतिनगर स्थित एकल अभियान कार्यालय में किया | उक्त कार्यक्रम की शुरुआत तीन बार ” ॐ ” का उच्चारण करके किया गया | उसके बाद सभी ने दीप जलाकर मृतकों को अपनी भावभिनी श्रद्धांजली अर्पित की | कार्यक्रम में एकल अभियान डिब्रूगढ़ अंचल समिति के अध्यक्ष राधेश्याम ढंढ , उपाध्यक्ष कमल मोदी, सचिव सुमन शर्मा, आदर्श केजरीवाल, संदीप गाडोदिया, नॉर्थ ईस्ट जोन महिला समिति की सचिव सारिका मोदी ,डिब्रूगढ़ महिला समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती कांता अग्रवाल, श्रीमती ऋतु गाडोदिया, सारिका केजरीवाल, श्वेता जाजोदिया, सीमा जालान सहित कर्ण गौड ( केंद्रीय सह आरोग्य प्रमुख) , कलिता नंद ( डिब्रूगढ़ अंचल अभियान प्रमुख) , संभाग कार्यालय प्रमुख, अंचल टोली, संच टोली एवं अन्य कार्यकर्ता भाई उपस्थित थे | मौके पर अंचल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , सचिव सहित महिला समिति ने भी अपने विचार रखते हुए उक्त घटना की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से इस पर कारगर कदम उठाने की मांग की | उन्होंने इस घटना को एक अक्षम्य तथा शर्मनाक अपराध बताया एवं सरकार से अनुरोध किया कि एक-एक आतंकवादी को ढूंढ ढूंढ कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दे। यह जानकारी एकल अभियान डिब्रूगढ़ अंचल के संवाद प्रभारी संदीप अग्रवाल द्वारा दी गयी है |