गांव चलो अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह-मालती अरोड़ा
Enthusiasm among workers regarding Gaon Chalo campaign-Malti Arora

गांव चलो अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह-मालती अरोड़ा
पानीपत,8 फरवरी। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत शुक्रवार 9 फरवरी से सभी बूथों पर भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्त्ता प्रवास करेंगे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर सुबह नौ बजे पहुंचेगे। भाजपा के गांव चलो अभियान के बारे में बताते हुए वरिष्ठ भाजपा नेत्री तथा पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी (महिला मोर्चा) मालती अरोड़ा ने बताया की वह दीवान नगर तथा पुरेवाल कॉलोनी के बूथ 15-16-17 के हर घर में जाएंगी और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों खासतौर पर महिला हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगी। इस दौरान वह महिलाओं से संवाद करेंगी और उनका मन भी टटोलने का प्रयास करेंगी। इस अभियान में भाजपा के सांसद, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथों पर मौजूद रहेंगे। आम लोगों के घर पर भोजन करेंगे और धार्मिक स्थलों की सफाई भी करेंगे। हर एक को अगले दिन नौ बजे तक बूथ पर रहना होगा।
उन्होंने कहा की एक समर्पित भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर वह भाजपा की विचारधारा व इसकी जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर उत्साहित हैं।
