कुरुक्षेत्र में पहली बार तीनों संस्थाएं मिलकर मनाएंगी छठ पूजा कार्यक्रम: सुधा

For the first time in Kurukshetra, all three institutions will celebrate Chhath Puja together: Sudha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगें मुख्यातिथि, 7 नवंबर को बह्मसरोवर पर आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम


कुरुक्षेत्र, 2 नवंबर। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 7 नवंबर को  छठ पूजा कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगें। इस बार बह्मसरोवर के पावन तट पर एक ऐतिहासिक छठ पूजा का कार्यक्रम होगा। इस बार तीनों संस्थाएं मिल कर कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को देर सायं सैक्टर आवास कार्यालय पर तीनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने छठ पर्व सेवा समिति हरियाणा के अध्यक्ष संतोष पासवान, श्री गौ-गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के अध्यक्ष कथावाचक अनिल शास्त्री, श्री पूर्वाचल छठ पर्व महासभा के अध्यक्ष राजीव राय, देवेंद्र यादव महा सचिव, प्रबोद पांडे, राम पवित्र, रंगनाथ शास्त्री एवं अन्य लोगों के साथ लंबी बातचीत की और सभी ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के साथ सहमति व्यक्त की और इस बार छठ पूजा पर्व को एक साथ मनाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के एतिहास में पहली बार छठ पूजा के कार्यक्रम में तीनों अहम संस्थाएं मिल कर कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इस बार हजारों की संख्या में नागरिक पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 7 नवंबर को सायं करीब 6 बजें पहुंचेंगे। इसके अलावा प्रदेश के कई गणमान्य लोग भी पहुंचेंगे। इस मौके पर लाल बहादुर, अशोक गुप्ता, बेचुराथ, सिद्ïार्थ तिवारी, रंजीत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

You might also like