हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने 25 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के लिए दिया न्यौता

Haryana State President Advocate Ravi Sonu Kundli invited on Ambedkar Jayanti on 25th April

 

रीता वालिया ब्यूरो चीफ
कुरुक्षेत्र, 22 अप्रैल। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सोनू कुंडली ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बाबा साहब की जयंती पर समाज के सभी वर्गों को निमंत्रण दिया गया है। इसी कड़ी में उन्होंने अग्रवाल समाज के युवा नेता राकेश गोयल से मुलाकात की और उन्हें आगामी 25 अप्रैल को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती समारोह के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने सभी धार्मिक, सामाजिक, व्यापारी व कर्मचारी वर्गों से अपील की कि 25 अप्रैल को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह में पहुंचें। इस कार्यक्रम में केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।  जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली जनसंपर्क अभियान चलाकर सामाजिक जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण दे रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार वालिया ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा स्थापित पार्टी है। यह पार्टी गरीबों, वंचितों एवं दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। इस पार्टी का उद्देश्य समाज के पिछले वर्गों को समाज की मुख्य धारा में लाना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ साथ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा एवं सांसद नवीन जिंदल भी पहुंचेगे।

You might also like