भारत ने जीवन रक्षक दवाएं चाड भेजीं
India sends life saving medicines to Chad

नई दिल्ली, भारत ने विनाशकारी आग से जूझ रहे अफ्रीकी देश चाड के लिए सहायता के रूप में जीवन रक्षक एंटीबायोटिक दवाओं समेत लगभग 2,300 किलोग्राम चिकित्सा सामग्री भेजी है।चाड की राजधानी एन’जामेना के गौडजी इलाके में एक सैन्य आयुध डिपो में हुए विनाशकारी विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 46 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आग के कारण क्षेत्र में सिलसिलेवार विस्फोट हुए हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, “चाड को मानवीय सहायता पहुंचाई गई: भारत – विश्वबंधु, विश्वमित्र!” उन्होंने कहा, “भारत ने घातक आग से निपटने में सहायता के लिए चाड गणराज्य की सरकार को आवश्यक जीवन रक्षक एंटीबायोटिक्स और सामान्य दवाओं समेत चिकित्सा सहायता प्रदान की है। लगभग 2300 किलोग्राम वजन की खेप आज दिल्ली से रवाना की गई।”
