अंतरराष्ट्रीय अवार्ड सम्मानित नर्सिंग ऑफिसर कविता गुलिया का इंडियन जागृति मंच ने किया अभिनंदन
Indian Jagriti Manch congratulated International Award Honored Nursing Officer Kavita Gulia

झज्जर । स्थानीय नागरिक अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत कविता गुलिया को अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के कारण अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्लोबल इंपायर द्वारा हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। एक नारी 100 पर भारी नामक इस अवार्ड मिलने के बाद उनके गांव जहांगीरपुर में स्वास्थ्यकर्मियों व सामाजिक संस्थाओं के मौजिज लोगों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में नेशनल एनजीओ इंडियन जागृति मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष चैनसुख गुरहिया ने भी कविता गुलिया को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कविता गुलिया ने अल्प समय में सामाजिक व स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करके अमिट छाप छोड़ी है। उनके जैसी शख्सियत को सम्मानित होते हुए देखकर दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी बलराज सिंघल, नरेश गुरहिया, भजनलाल खोहाल व आयुष विभाग से डॉक्टर ज्योति सहित अन्य भी मौजूद रहे।
