जामिया ने मोहम्मद शाहिद खान को मुख्य प्रॉक्टर और सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया
Jamia appoints Mohammad Shahid Khan as chief proctor and security in-charge
नई दिल्ली, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने मोहम्मद शाहिद खान को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक मुख्य प्रॉक्टर और सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।सोमवार को जारी आदेश में कहा गया कि यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति मोहम्मद शकील द्वारा अतीकुर रहमान को मुख्य प्रॉक्टर और सुरक्षा प्रभारी के रूप में उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त करने के बाद की गई है।20 जुलाई के आदेश में कहा गया, ‘जेएमआई के कार्यवाहक कुलपति ने विज्ञान संकाय के भूगोल विभाग के अतीकुर रहमान को तत्काल प्रभाव से जेएमआई के मुख्य प्रॉक्टर और प्रभारी (सुरक्षा) की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।’
इसमें कहा गया है, ‘उपरोक्त के परिणामस्वरूप कार्यवाहक कुलपति, विश्वविद्यालय अध्यादेश 22 (XXII) (1) (अकादमिक) के प्रावधान के अनुसार मोहम्मद शाहिद खान को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से मुख्य प्रॉक्टर नियुक्त करते हुए प्रसन्ता हो रही हैं।’खान विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के भौतिकी विभाग में प्रोफेसर हैं।
