कुरुक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीट पर जेजेपी नें ठोका दावा

JJP stakes claim on Kurukshetra Lok Sabha constituency seat

 

जेजेपी कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रभारी सुरजीत सोंडा, देवेंद्र कादियान, बृज शर्मा ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

गठबंधन में चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच पार्टी कुरुक्षेत्र लोकसभा में खोलेगी चुनाव कार्यालय

 

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र : लोकसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा सरकार में गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार नज़र आ रही है. बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच पार्टी ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी तेज कर दी है।
कुरुक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र में चुनाव को लेकर जेजेपी नें महत्वपूर्ण बैठक कर भविष्य की रणनीति बनाई और अपना चुनावी मिशन तेज कर दिया है ।
कुरुक्षेत्र लोकसभा जेजेपी प्रभारी सुरजीत सोंडा, प्रभारी देवेंद्र कादियान और बृज शर्मा ने कुरुक्षेत्र सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं की चुनाव को लेकर विशेष बैठक ली, बैठक में चुनाव, बूथ प्रबंधन, संगठनात्मक गतिविधियों पर विशेष चर्चा हुई।
जन नायक जनता पार्टी कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष कुलदीप जख्वाला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चुनाव में बूथ प्रबंधन, उम्मीदवार और संगठनात्मक विषयों के साथ कुरुक्षेत्र लोकसभा के 9हलकों में चुनावी अभियान तेज करने पर मंथन हुआ।

2824 चुनाव को लेकर लोकसभा के रण में उतरने को जननायक जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार नज़र आ रही है।
एक तरफ चर्चाएं चल रही थी कि जननायक जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर लड़ सकती है, लेकिन इसी बीच चुनाव से पहले बड़ा कदम उठाते हुए जननायक जनता पार्टी (JJP) ने अभी से हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी तेज कर दी है.
हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर बैठकों के साथ जेजेपी के प्रभारी कार्यकर्ताओं की नब्ज़ टटोल रहे हैं।
आपको बता दें कि जननायक जनता पार्टी (JJP) ने हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर 26 वरिष्ठ नेताओं को चुनाव तैयारियों की कमान सौंपकर प्रभारी बनाया है।
कुरुक्षेत्र पंहुँचे पार्टी लोकसभा प्रभारी सुरजीत सोंडा और देवेंद्र कादियान नें बैठक वहीं बृज शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष कुलदीप जख्वाला, पार्टी प्रदेश महासचिव जोगध्यान सिंह, जेजेपी युवा प्रदेश प्रभारी सुनील राणा, पार्टी जिला प्रवक्ता राजेश पायलट घराडसी, युवा जिलाध्यक्ष जसविंद्र खैहरा, हल्का अध्यक्ष होशियार सिंह बुरा,
जगबीर मोहडी हल्का अध्यक्ष शाहबाद,युवा हल्का अध्यक्ष शाहबाद कंवरपाल, पिहोवा हल्का अध्यक्ष गुरलाल बडेच, दिलबाग गुराया, जगमाल घोलपुरा, साहिल अधान
ससमेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र में चुनाव कार्यालय खोलेगी जेजेपी

कुरुक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र जननायक जनता पार्टी प्रभारी सुरजीत सोंडा ,देवेंद्र कादियान और ब्रिज शर्मा ने अपने संयुक्त बयान में पत्रकारों को जानकारी दी की जननायक जनता पार्टी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी एनडीए का घटक है, सीट बंटवारे पर भी उनके शीर्ष नेतृत्व की बातचीत जारी है, अगर गठबंधन हुआ तो ठीक है वरना जेजेपी सभी दस सीटों पर चुनाव लडेगी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र में जल्द पार्टी का चुनाव कार्यालय खोला जायेगा।

चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : जखवाला
जन जनता पार्टी कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष कुलदीप जैक वाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें उन्होंने कहा कि किसी भी वक्त आचार संहिता लग सकती है। जेपी कुरुक्षेत्र जिला प्रवक्ता राजेश घरादसी ने कहा कि दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जेजेपी भाजपा गठबंधन सरकार ने आमजन के कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए दलगत राजनीति और जातिवाद से ऊपर उठकर काम किया है। दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से हरियाणा प्रदेश तरक्की और विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। जेजेपी अब विकास चक्र को बढ़ाने के लिए मिशन 2024के लिए तैयार है।

You might also like