जेजेपी कार्यकर्ता जन नायक देवीलाल की फौज: जखवाला
JJP worker Jan Nayak Devi Lal's army: Jakhwala
जेजेपी कार्यकर्ता जन नायक देवीलाल की फौज: जखवाला
दुष्यंत चौटाला हैं युवा जन नायक देवीलाल, मजबूत, मनोबल से विपक्ष की भूमिका निभा रही जेजेपी

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र: जन नायक जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूत है और हर परिस्थिति में दुष्यंत चौटाला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए ईमानदारी मेहनत और निष्ठा से जनता की सेवा की और विकास में भागीदारी निभाई ,अब जेजेपी हरियाणा की जनता की आवाज बनकर विपक्ष की भूमिका अदा कर रही है।
जखवाला ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि जननायक जनता पार्टी हरियाणा की सभी 10 की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी को लेकर विपक्षी दलों की सोच पर उन्हें तरस आता है। इस अवसर पर कुलदीप जखवाला ने हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को उनके जन्मदिन पर बधाइयां दी और कहा कि वे कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं और कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में मजबूती से काम कर रहेंगे।
