न्यायमूर्ति एम. सुंदर होंगे मणिपुर उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

Justice M. Sundar will be the new Chief Justice of Manipur High Court


मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एम. सुंदर को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। विधि मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि न्यायमूर्ति सुंदर रविवार को वर्तमान मुख्य न्यायाधीश केम्पैया सोमशेखर के सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में जबकि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने बृहस्पतिवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नति के लिए तीन न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की थी।कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पवनकुमार बी बजंथरी को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (वर्तमान में पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश), कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सौमेन सेन को मेघालय के मुख्य न्यायाधीश और मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुंदर को मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

 

You might also like