कृष्णा देवी स्मृति मंच झज्जर द्वारा भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन

Krishna Devi Smriti Manch Jhajjar organized a grand poetry symposium

झज्जर झज्जर के कृष्णा देवी सहगल स्मृति मंच द्वारा शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंच के संस्थापक खेमचंद सहगल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर राजेश कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर ग़ज़लकर ताराचंद नादान ने की। प्रसिद्ध लोककवि महेंद्र सिंह बिलौटिया और रामधारी सिंह खटकड़ विशिष्ठ अतिथि रहे। कवि मास्टर महेंद्र ने काव्य मंच का संचालन किया। मंच द्वारा चतुर्थ कृष्णा देवी स्मृति सम्मान वर्ष 2024 के लिए रोहतक के साहित्यकार डॉ. चंद्रदत्त शर्मा को उनकी उत्कृष्ट साहित्य साधना एवम् योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें स्मृति सम्मान, पगड़ी, शाल, डायरी और फूलमाला प्रदान की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की आराधना के साथ हुआ। कार्यक्रम में कविगणों व साहित्यकारों ने गजलों, कविताओं तथा रचनाओं से सभागार का माहौल मनमोहक बना दिया। काव्य गोष्ठी में ताराचंद नादान, रामधारी खटकड़, खेमचंद सहगल, डा. चंद्रदत्त शर्मा, डा. रामपत रमन, जयसिंह जीत, दलवंती सहरावत, डॉ. गौरी अरोड़ा, डॉ. सीमा वत्स, विजेंद्र रानोलिया, मनमोहन दरवेश, हरीश सहगल पटवारी, समीर कौशल, परीक्षित शर्मा, राजबीर खोरड़ा, सुनील रोहिल्ला, सत्यवीर सिंह निराला, संदीप शर्मा, जगजीत निराला, राजपाल कादयान, सवेरा तथा नीरज सहगल ने अपनी प्रस्तुति दी।

You might also like