जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया सनातन धर्म में यज्ञ का बड़ा महत्व

Mahant Rajendra Puri of Jag Jyoti Darbar told the great importance of Yagya in Sanatan Dharma.

 

देश विदेश में निरंतर सनातन धर्म का प्रचार अभियान चला रहे हैं महंत राजेंद्र पुरी

फोटो परिचय : महंत राजेंद्र पुरी एवं अन्य संत।

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 5 अप्रैल : देश विदेश में निरंतर सनातन धर्म का प्रचार अभियान चला रहे जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी कहा कि सनातन धर्म में यज्ञ, हवन एवं पूजन का बड़ा महत्व होता है। यज्ञ हवन समस्त कामनाओं की पूर्ति के साथ सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करता है। उन्होंने शुक्रवार को सनातन धर्म परंपराओं के अनुसार यज्ञ करते हुए कहा कि आज बच्चों एवं युवाओं को हवन यज्ञ के महत्व से अवगत करवाते हुए विधि भी बताएं। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि यज्ञ के कई रूप है। इनमें महारुद्र यज्ञ, शतचंडी यज्ञ, विष्णु यज्ञ, अश्वमेध यज्ञ, राजसूय यज्ञ आदि अनेक यज्ञ है, जो अलग-अलग कामनाओं को लेकर किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सुख, शांति, समृद्धि व भाईचारे की भावना से किए जाने वाले महारुद्र यज्ञ में जो आहुतियां दी जाती हैं, उनसे वायुमंडल शुद्ध होता है। यज्ञ में जो मंत्रों का उच्चारण होता है, उनकी ध्वनि कानों द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करती है। इससे शरीर शुद्ध होता है और विचारों में शुद्धता आती है। इस मौके पर उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन करवाने से भी अवगत करवाया। कहा कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार कोई भूखा नहीं रहना चाहिए। इसी अन्न दान का महत्व बताया गया है।

 

You might also like