मालती अरोड़ा ने जिलाध्यक्ष बनने पर दुष्यंत भट्ट को दी बधाई
Malti Arora congratulated Dushyant Bhatt on becoming District President

पानीपत, 9 जनवरी। दुष्यंत भट्ट के पानीपत जिला भाजपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं तथा बधाई दी। दुष्यंत भट्ट के जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने उनके कार्यालय पहुँच उन्हें मिठाई खिलाई तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ उनके पति तथा पानीपत के जाने माने वरिष्ठ वकील एडवोकेट अशोक अरोड़ा ने भी जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके कार्यालय पर भाजपा के देव मलिक तथा सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
