मालती अरोड़ा ने राजीव जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त होने पर दी बधाई

Malti Arora congratulated Rajiv Jain on being appointed in-charge of Minority Morcha

चंडीगढ़, 3 फरवरी। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा वरिष्ठ महिला नेत्री मालती अरोड़ा ने मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार तथा भाजपा नेता राजीव जैन को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी। भाजपा महिला नेत्री मालती अरोड़ा ने कहा की उन्हें पूर्ण विश्वास है की अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रभारी के तौर पर उनके मार्गदर्शन तथा नेतृत्व में मोर्चा सही काम करेगा तथा आने वाले लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा की भाजपा नेतृत्व ने हमेशा ही समाज के अल्पसंख्यक वर्ग को भी उतना ही सम्मान दिया है जितना अन्य वर्गों को। उन्होंने कहा की राजीव जैन के नेतृत्व में प्रदेश का अल्पसंख्यक मोर्चा समाज में न सिर्फ एकता स्थापित करेगा बल्कि कार्यकर्ताओं की संख्या पिछली बार की तुलना में अधिक होगी।

You might also like