मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण का प्रेरणास्रोत, लोग इसे जन-जन तक पहुंचाएं : जेपी नड्डा

Mann Ki Baat programme is the source of inspiration for nation building, people should spread it to everyone: JP Nadda

 

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसंवाद और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने रविवार को नई दिल्ली में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम के 124वें संस्करण को सुना।इस मौके पर उन्होंने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के 11 सालों की सफलता की कहानी का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं, युवाओं, समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी इसे अद्भुत बना दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत जन आंदोलन बन गया है, जिससे लगातार देश में सामाजिक परिवर्तन हो रहा है। इसके बाद उन्होंने आम लोगों से अपील की कि लोग ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के विचारों को सभी तक पहुंचाएं और सभी की सहभागिता बढ़ाएं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से विकसित भारत में सहयोगी बनने की भी अपील की।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की कार्यक्रम में देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों, ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत जैसे कई विषयों पर बात की। कार्यक्रम में एक ओर जहां उन्होंने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा को अद्भुत बताकर युवाओं को प्रेरित किया, वहीं यूनेस्को द्वारा 12 मराठा किलों को विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने की घोषणा को भारत की वीरता और संस्कृति पर गर्व का विषय बताया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में झारखंड के गुमला के मछुआरों की कहानी और स्वदेशी कपड़ों का भी जिक्र किया।

इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, नई दिल्ली से लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डॉ संजय मयूख और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी मौजूद रहे।

You might also like