लड़कियों की मुफ्त शिक्षा के लिए लिए प्रतिबद्ध है मनोहर सरकार-मालती अरोड़ा
Manohar government is committed to free education of girls-Malti Arora

पानीपत,13 जनवरी। हरियाणा की मनोहर सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है तथा सशक्तिकरण का मूल शिक्षा में है। इसलिए महिलाओं और लड़कियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मनोहर सरकार ने प्रति वर्ष 1.8 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों की लड़कियों को सार्वजनिक और निजी कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा तथा जिन छात्राओं की पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से 3 लाख रुपये के बीच है,सरकार उनकी कॉलेज शिक्षा के लिए फीस आधी कर चुकी है । कॉलेज की जो भी फीस होगी, वह मनोहर सरकार द्वारा वहन की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने कहा की इसके अलावा मनोहर सरकार ने शिक्षा ऋण योजना लागू की हुई है। इस योजना के माध्यम से लड़कियां अपनी आगे की पढ़ाई के लिए ऋण ले सकती है। इतना ही नहीं, हरियाणा सरकार इस ऋण पर सब्सिडी भी देती है।
इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मालती अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा सरकार महिलाओं तथा लड़कियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से शिक्षा ऋण योजना लागू की हुई है।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर सीमित साधनों, अत्यधिक फीस और बैंकों के शिक्षा ऋण पर ब्याज के भार के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियां व महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती हैं। इसलिए मनोहर सरकार ने शिक्षा ऋण योजना लागू की हुई है। इस योजना के अंतर्गत अभी तक 11000 से अधिक महिलाओं/लड़कियों को 2500 लाख रुपये के करीब की ब्याज सब्सिडी दी जा चुकी है।
