सिलापथार में मारवाड़ी सम्मेलन तथा महिला शाखा ने सेना के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार 

Marwari conference and women wing celebrated Raksha Bandhan festival with army soldiers in Silapathar

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन सिलापथार महिला शाखा ने लेखाबाली स्थित जी.ओ.सी  56/INF  डिवीजन के सैनिक भाईयों की कलाईयों में राखी बांध कर रक्षाबंधन का पावन कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष पवन जैन, अध्यक्ष अशोक हिमानी , उपाध्यक्ष पियूष सैनी ,सचिव मनीष चांडक, तथा  सन्तोष सिंह ने क्रमशः कर्नल मुकुल गुप्ता Dy: GOC, कर्नल एस.जुनेजा- शौर्यचक्र, लेफ्टिनेंट  कर्नल अनिल खुर्दिया ADM, लेफ्टिनेंट कर्नल डि•जे•एस• पिर्क, लेफ्टिनेंट कर्नल जी• एस• पाण्डेय, कैप्टन कैंडन शर्मा का, असमिया संस्कृति रुपेण फुलाम गमछा पहनाते हुए अभिनन्दन किया।महिला शाखा की उपस्थित महिला सदस्याओं ने सभी सैन्य अधिकारियों एवं सैनिकों की बहन स्वरूप बनकर  ललाट पर तिलक तथा कलाईयों में रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ जीवन और दिर्घायु की कामना की।इस पावन कार्यक्रम में महिला शाखा की  निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती स्वाति मूंदड़ा , निवर्तमान सचिव श्रीमती बिनीता राठी, अध्यक्षा श्रीमती प्रिया चांडक,  सचिव श्रीमती रीतु डागा, श्रीमती सुलोचना शर्मा,श्रीमती मनीषा जैन, श्रीमती विदिशा जैन, श्रीमती सुषमा दुगड,श्रीमती गरिमा दुगड,सुश्री अंचल जैन, सुश्री शिक्षा जैन, प्रतिक डागा, पियूष डागा, गौरवी शर्मा, ख्याति शर्मा सहित सभी सदस्याओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
बिनीता राठी ने कविता के माध्यम से तथा सुषमा दुगड संगीत के माध्यम से आर्मी भाइयों के निस्वार्थ सेवा और देश की रक्षा के  लिए आभार व्यक्त किया।मंच का संचालन अशोक हेमानी ने किया। बटालियन के सभी अधिकारी व सैनिकों ने भी सभी सदस्यों का हर्षोल्लास से स्वागत किया और उपहार स्वरूप भेंट  राशि प्रदान की, और मारवाड़ी सम्मेलन की दोनों शाखा का आभार व्यक्त किया। साथ ही अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। यह जानकारी मारवाड़ी सम्मेलन सिलापथार शाखा के सचिव मनीष चांडक तथा महिला शाखा की सचिव रितु डागा द्वारा संयुक्त रूप से दी गई है |
You might also like