सिलापथार में मारवाड़ी सम्मेलन तथा महिला शाखा ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम

Marwari conference and women's wing organized a program on World No Tobacco Day in Silapathar

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में मारवाड़ी सम्मेलन , सिलापथार और सम्मेलन महिला शाखा ने स्थानीय हिंदी स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया |

इस कार्यक्रम में  निवर्तमान सचिव श्रीमती बिनीता राठी और सचिव श्रीमती  रीतु डागा ने तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों  के बारे बच्चों को जानकारी दी । सभी ने बच्चों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी और उन्होंने कहा की हर माता-पिता बच्चों को बड़ी कठिनाई से पढ़ाते हैं ,वह चाहते हैं कि उसका बच्चा जीवन में सफलता हासिल करें , उनका भविष्य उज्जवल हो ,लेकिन अगर बच्चा नशे की लत में पड़ जाएगा तो माता-पिता की उम्मीदें निष्फल हो जाएगी और देश का भविष्य भी खतरे में पड़ जाएगा, साथ ही उसका खुद का जीवन कष्टदायक हो जाएगा इसीलिए सभी को प्रण लेना चाहिए की तम्बाकू  या अन्य किसी भी  प्रकार का नशा नहीं करेंगे । उपस्थित सभी बच्चों ने प्रण लिया कि कभी कोई भी तरह का नशा सेवन  नहीं करेंगे और तंबाकू सेवन के विरोध में नारे भी लगाए। स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अन्य अध्यापक गणों ने इस कार्यक्रम के लिए मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्रीमती दुर्गा देवी संचेती, श्रीमती कंचन चांडक, श्रीमती बिनीता राठी, और श्रीमती रीतु डागा भी उपस्थित थी। सचिव रीतु डागा ने मंच का संचालन किया और सभी को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम को राष्ट्रीय गान के साथ समाप्त किया गया।
इसकी जानकारी श्रीमती दुर्गा देवी संचेती एवं श्रीमती कंचन चांडक ने संयुक्त रूप से दी है।
You might also like