सिलापथार में मारवाड़ी सम्मेलन तथा महिला शाखा का दिव्या योग केंद्र के साथ सात दिवसीय योग शिविर जारी…
Marwari conference in Silapathar and seven day yoga camp of women wing in association with Divya Yoga Center continues...

सिलापथार में मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा ने दिव्या योग केंद्र के साथ मिलकर सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन गत 13 जून से प्रारंभ किया।
यह शिविर सूरज अग्रवाल ,दिनेश जैन, सपना अग्रवाल, पूजा धानुका के नेतृत्व में किया जा रहा है । शिविर का शुभारंभ महामृत्युंजय मंत्र के साथ किया गया | पहले दिन के शिविर मे योग प्रशिक्षको ने स्वास्थ्य संबंधी अनेक जानकारियां प्रदान की और कुछ ऐसे योगासन एवं ध्यान मुद्राएं बताई जिसके द्वारा हम बीमारियों का इलाज कर सकते हैं |
योग प्रशिक्षक रूमी जी एवं देवी लता जी ने मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा को इस शिविर के लिए धन्यवाद दिया एवं महिला शाखा अध्यक्षा प्रिया चांडक ने भी दिव्या योग केंद्र के प्रशिक्षकों को योग प्रशिक्षण देने के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में दोनों शाखाओं के समस्त सदस्यों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई । यह जानकारी मारवाड़ी सम्मेलन सिलापथार महिला शाखा की खेल सचिव सोनू संचेती द्वारा दी गई है |
