पंचवाद्य हुसरी बिहू दल के साथ मारवाड़ी सम्मेलन धेमाजी महिला शाखा ने की सहभागिता
Marwari Sammelan Dhemaji Mahila Branch participated with Panchvadya Husari Bihu group

धेमाजी वीरांगना मंच की पंचवाद्य हुसरी बिहू दल के साथ मारवाड़ी सम्मेलन धेमाजी महिला शाखा की सदस्याओं ने बिहू नृत्य में अपनी सहभागिता प्रस्तुत करते हुए प्रशंसा बटोरी। धेमाजी वीरांगना मंच द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में महिला सम्मेलन की सदस्यों ने असम की सांस्कृतिक परिधान मेखला चादर को अपनाते हुए ढोल,पेंपा,ताल तथा बिहू गीत के लय पर हुसरी दल की नृत्यांगनाओं के साथ पूर्ण भाव-भंगिमा के साथ बिहू नृत्य का प्रदर्शन किया। जिसे हूसरी दल के लोगों द्वारा स्थानीय समाज की संस्कृति के साथ समन्वय और समरसता स्थापित करने का एक सराहनीय प्रयास मानते हुए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की शाखाध्यक्षा श्रीमती ललिता बंसल, सचिव दिपा मालपानी, कोषाध्यक्ष मंजू बंसल, सीमू सिंगल ,सुधा सिंघल ,प्रिया सिंघल, कीर्ति सिंघल, मालती बंसल , तुलसी लुंडिया, मेघामाली पूर्णिमा राठी , शालिनी बंसल, सरिता बंसल, प्रीति महेश्वरी, प्रीती शर्मा सहित अन्य सभी सदस्याओं ने अपनी भागीदारी निभाई। यह जानकारी शाखाध्यक्ष ललिता बंसल द्वारा दी गयी है |
यह भी पढ़ें
