मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ शाखा की वार्षिक साधारण सभा तथा 45 वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Marwari Yuva Manch Dibrugarh branch's annual general meeting and 45th oath taking ceremony held

मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ शाखा की वार्षिक साधारण सभा तथा 45 वें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गत दिनांक 20 अप्रैल को शहर के महालया रोड स्थित विवेकानंद केंद्र आनंदालय भवन में किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत में डिब्रूगढ़ शाखा के सत्र 2024 – 25 के शाखाध्य्क्ष युवा मनीष देवडा, सचिव युवा मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष युवा सौरभ तुलस्यान, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री आत्माराम बिरमीवाल, विशिष्ठ अतिथि ज्योति ललिता कनोई फाउंडेशन की न्यासी श्रीमती ललिता कनोई को मंचासीन करवाया गया | मंचासीन अतिथियों के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलन किया गया | असम के जातीय गीत ” ओ मूर आपुनार देश ” की सामूहिक प्रस्तुति से कार्यक्रम आगे बढ़ा | आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि सहित कार्यक्रम में आमंत्रित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों, गणमान्य लोगों , पत्रकारों का दुपट्टे से अभिनंदन किया गया | युवा मनीष देवडा ने स्वागत संबोधन रखा |
युवा मुकेश अग्रवाल ने उनके कार्यकाल ( सत्र 2024 – 25 ) का सचिव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने ताली बजाकर सराहना की | अपने संबोधन में मुकेश ने उनके सचिव पद के कार्यकाल के दौरान सहयोग करने वाले सभी मंच साथियों, समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी से उनके आगामी कार्यकाल के दौरान भी पूर्ववत् सहयोग की उम्मीद जताई | विशिष्ठ अतिथि ने सत्र ( 2025 – 26 ) के नवनिर्वाचित शाखाध्य्क्ष युवा मुकेश अग्रवाल को, वरिष्ठ पत्रकार अनिल पोद्दार ने नई कार्यकारिणी के सचिव युवा अंकुश केडीया तथा कोषाध्यक्ष युवा सौरभ तुलस्यान तथा ललित चमडीया ने अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ वाक्य पाठ करवाते हुए उन्हें अपनी शुभकामनायें दी | अपने अध्यक्षीय संबोधन में मनीष देवडा ने अपने कार्यकाल से जुड़ी बातों को सभी के समक्ष साझा किया तथा अपने सभी मंच साथियों का धन्यवाद दिया | साथ ही उन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान विशेष सहयोग करने वाले उनकी शाखा के कुछ सदस्यों को अध्यक्षीय पुरस्कार भी प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया | कार्यक्रम के दौरान डिब्रूगढ़ शाखा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में शाखा को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समाज के 11 महानुभावों क्रमशः सीए आकाश अगरवाला, डॉ. अमन बुकलसरिया, अनुज पोद्दार, ललित चमडीया, प्रदीप अग्रवाल ( डिकम), राज कुमार केसान, राजेश गोयनका, सुमन शर्मा ( पत्रकार) , अशोक धानुका, संजय गोयनका ( बरबरुआ) तथा सुनील खेमका
को ” मंच मित्र ” की उपाधि से तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया | साथ ही श्रीमती ललिता कनोई को ” नारी गौरव ” तथा श्री आत्माराम बिरमीवाल को ” समाज गौरव ” का सम्मान प्रदान किया गया |” मंच मित्र ” से सम्मानित सीए आकाश अगरवाला, ललित चमडीया तथा कार्यक्रम में आमंत्रित सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार अग्रवाल ने भी अपने विचार रखें तथा मंच के कार्यों की सराहना की | अपने संबोधन में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ठ अतिथि ने मंच द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना की तथा नई टीम के सभी सदस्यों को अपनी शुभकामनायें दी | नवनियुक्त सचिव अंकुश केडीया ने धन्यवाद ज्ञापन किया | राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |
