मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ प्रगति ने किया मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान
Marwari Yuva Manch Dibrugarh Pragati honored meritorious students

यह भी पढ़ें
मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ प्रगति शाखा ने गत 13 जून को शहर के थाना चराली स्थित अजमेरा हाउस में मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया । सभी बच्चों को आमंत्रित किया गया । सर्वप्रथम गणेश जी का आह्वान करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सभी उपस्थित बच्चों ने अपना परिचय देते हुए अपने आगे की जिंदगी के लक्ष्य के बारे में बताया और सभी ने बताया की वो अपने लक्ष्य को कैसे पूर्ण करेंगे । सभी बच्चों ने अपनी मेहनत एवम लगन से अपनी 10th एवम 12th के रिजल्ट का बेहतरीन प्रदर्शन किया, साथ ही अपने माता पिता को सम्मानित किया । ज्ञात हो कि डिब्रूगढ़ प्रगति शाखा हर वर्ष अपनी सदस्याओं के बच्चों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित करती है । प्रगति शाखा ने सभी बच्चों को मोमेंटो भेंट कर सभी का सम्मान किया , साथ ही बच्चों को जलपान करवाया गया । सभी बच्चों ने अपनी खुशी जताते हुए प्रगति का धन्यवाद ज्ञापन किया । प्रगति शाखाध्यक्षा रिद्धि सहरिया ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया ।
कार्यक्रम का मंच संचालन डिब्रूगढ़ प्रगति की सदस्या रचना जैन ने बहुत ही सुंदर तरीके से किया । उन्होंने बच्चों को काफी मोटिवेट भी किया । इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय ऑर्गनाइजिंग टीम को जाता है जिन्होंने बेहतरीन अंदाज में कार्यक्रम का कार्यभार संभाला। कार्यक्रम की संयोजिका अभिलाषा हरलालका ने अपनी टीम सदस्याएं बबिता फोगला, अनु बुकरेडिया, रचना जैन,सरिता सैनी ,संध्या जैन के साथ कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित किया। अंत में सभी सदस्याओं का धन्यवाद किया गया एवम सभी को जलपान करवाया गया। यह जानकारी डिब्रूगढ़ प्रगति शाखा की छात्र कल्याण संयोजिका श्रीमती अभिलाषा हरलालका द्वारा दी गई है |
