मारवाड़ी युवा मंच सिलापथार समृद्धि शाखा ने विश्व नारी दिवस के उपलक्ष्य में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में खेल प्रतियोगिता आयोजित किया।
Marwari Yuva Manch Silapathar Samriddhi Branch organized a sports competition at Kasturba Gandhi Girls School on the occasion of World Women's Day.
डिब्रूगढ़ (असम ) , 8 मार्च 2024, संदीप अग्रवाल
यह भी पढ़ें
मारवाड़ी युवा मंच सिलापथार समृद्धि शाखा ने विश्व नारी दिवस के उपलक्ष में स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नारी चेतना संयोजिका ममता अग्रवाल के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिता आयोजित किया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधान शिक्षक एवं अन्य शिक्षको को अभिवादन करके अभिनंदन किया। विद्यालय के शिक्षिका एवं 10वीं ,11वीं और 12वीं की छात्राओं के साथ प्रतियोगिता आरंभ हुई। सभी शिक्षिका एवं छात्राओं ने भाग लिया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्षा संगीता अग्रवाल , निवर्तमान अध्यक्षा कनक डागा , सचिव सोनिया सिंघानिया , नारी चेतना संयोजिका ममता अग्रवाल एवं हर्षिता मालू की सक्रिय भागीदारी रही। सभी शिक्षक एवं छात्राओं ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सभी बहुत खुश नजर आ रहे थे। शाखा की सदस्याएं भी उनके साथ समय बिता कर खुश हुई । इस प्रकार बहुत अच्छे ढ़ंग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
यह जानकारी सोनिया सिंघानिया द्वारा दी गई है |