अखिल असम भोजपुरी परिषद की नई डिब्रूगढ़ जिला समिति बनी |

New Dibrugarh district committee of All Assam Bhojpuri Council was formed.

अखिल असम भोजपुरी परिषद की डिब्रूगढ़ जिला समिति में  कुछ बदलाव करते हुए एक नई जिला समिति का गठन हाल ही में किया गया | डिब्रूगढ़ जिला समिति के मुख्य सलाहकार नंदेश्वर राय , अध्यक्ष  राज किशोर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह को अभोप की केंद्रीय समिती में शामिल किये जाने के बाद जिला समिति के महासचिव राकेश तिवारी ( नाहरकटिया ) को जिला अध्यक्ष , दिनेश चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष , अनील साह को उपाध्यक्ष ( नाहरकटिया ), महासचिव का पद अनूप जयसवाल को, नई कार्यकारिणी में विद्या साहनी को सांगठनिक सचिव, विनोद शर्मा, तथा जितेंद्र सिंह के साथ ही जो पहले से जिला कार्यकारिणी सदस्य थे उन्हें उसी स्थान पर रखा गया है | तथा जो रिक्त पद है , उन्हें जल्द से जल्द ऊर्जावान सदस्यों को शामिल कर पूर्ति किया जायेगा | नाहरकटिया में भोजपुरी परिषद के कार्यालय में आयोजित डिब्रूगढ़ जिला की कार्यकारिणी बैठक में सभी आंचलिक समिति की सहमति से यह फैसला लिया गया और केंद्रीय समिति ने  गुवाहाटी में आयोजित अपने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नई डिब्रूगढ़ जिला समिति को अपनी सर्वसम्मति प्रदान करते हुए अपने  हस्ताक्षर किये | यह जानकारी डिब्रूगढ़ जिला समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश तिवारी द्वारा दी गयी है |
You might also like