नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने ली जिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक

Newly appointed District President took a meeting of district workers and officials

पुष्पगुच्छ देकर पदाधिकारियों ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत।

कुरुक्षेत्र 30 जुलाई : आज कुरुक्षेत्र के सर्किट हाउस में कुरुक्षेत्र जिले के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक ली।बैठक में संगठनात्मक विषयों व बूथ सशक्तिकरण को लेकर चर्चा हुई।इस बैठक में पशुपालन एवं डेरी विभाग के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जोश भरा।उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि संगठन की तरफ से जिसे जो जिम्मेदारी दी गई हैं वो अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने का कार्य करे।इस बैठक का मंच संचालन जिला महामन्त्री जस्विंदर् सैनी व तेजेंद्र गोल्डी ने किया।इस बैठक को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष् सुशील राणा ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का आभार व्यक्त किया।जिलाअध्यक्ष सुशील राणा ने बूथ सशक्तिकरण व संगठनात्मक विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की इस बैठक को संबोधित किया। बैठक से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर व मिठाई खिलाकर जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर शुभकामनाएं दी।इस मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मंदीप विर्क, जिला उपाध्यक्ष देवी दयाल घराडसी, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, जिला मीडिया सह प्रमुख दिवाकर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष परमजीत कौर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष साहिल सुधा, थानेसर मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, दीपक चौहान, विक्रम प्रदीप शर्मा, राहुल शर्मा, ललित माटा अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

You might also like