मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ शाखा की 44 वीं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Oath taking ceremony of the 44th Executive of Marwari Yuva Manch Dibrugarh Branch was organised.
युवा मनीष देवड़ा बने शाधाध्यक्ष , युवा मुकेश अग्रवाल सभालेंगे सचिव की कमान
यह भी पढ़ें
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर सहित अन्य पदाधिकारियों ने की शिरकत

डिब्रूगढ़ ( असम ) , 9 अप्रैल , संदीप अग्रवाल
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की डिब्रूगढ़ शाखा के सत्र 2024 – 25 हेतु 44 वीं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शहर के बाबूलाल पोद्दार पथ स्थित श्री अग्रसेन मिलन मंदिर के तीसरे तल्ले पर किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर, सम्मानिय अतिथि के रूप में क्रमशः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जॉन 1, हिमशिखर खंडेलिया , नेशनल डायरेक्टर राज चौधरी , पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के अंतर्गत मंडल ” बी ” के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज भारद्वाज उपस्थित थे | सभी आमंत्रित अतिथियों सहित मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ शाखा के शाखाध्यक्ष युवा बिकास केजरीवाल , शाखासचिव युवा अंकुश केडिया और कोषाध्यक्ष युवा सौरभ तुलस्यान को मंचासीन करवाया गया | डिब्रूगढ़ शाखा के सदस्य मयंक चौधरी ने स्वागत भाषण रखा | सभी अतिथियों का स्वागत – सम्मान किया गया | असम के जातीय गीत ” ओ मूर आपूनार देश ” की सामूहिक प्रस्तुति तथा अतिथियों के करकमलों से भगवान गणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई | सचिव अंकुश केडिया ने अपने कार्यकाल का सचिव प्रतिवेदन पेश किया , जिसकी सभी ने सराहना की | युवा बिकास केजरीवाल ने अध्यक्षीय संबोधन रखते हुए अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले मंच के सभी सदस्यों , समाजबंधुओं तथा उपस्थित मीडिया के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया | साथ ही उन्होंने आगंतुक नई टीम के सदस्यों को भी अपनी शुभकामनाएं दी और सभी को साथ मिलकर मंच का नाम और भी ऊंचाईयों तक ले जाने की बात कही | युवा बिकास केजरीवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न प्रकल्पों में अपना सहयोग प्रदान करने वाले शाखा के कुछ सदस्य तथा सदस्याओं को उनका उत्साहवर्धन हेतु अध्यक्षीय पुरस्कार प्रदान किया | उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने सत्र 2024 – 25 की कार्यकारिणी हेतु युवा मनीष देवड़ा को शाखाध्यक्ष के रूप में शपथ पाठ करवाया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी | हिमशिखर खंडेलिया ने युवा मुकेश अग्रवाल को सचिव के रूप में तथा युवा सौरभ तुलस्यान को पुनः कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ पाठ करवाया | राज चौधरी तथा मनोज भारद्वाज ने संयुक्त रूप से अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ पाठ करवाया तथा नई टीम को अपनी शुभकामनाएं दी | कार्यक्रम के दौरान मंच को हर संभव अपना सहयोग प्रदान करने वाले तथा समाजसेवा में अतुलनीय योगदान देने वाले समाजबंधुओं क्रमशः निर्मल गाड़ोदिया , राजकुमार अगरवाला, सुरेश अग्रवाल , मुकेश खेमका , सीए बसंत अग्रवाल , सीए बिमल पोद्दार , विकाश धानुका , लखी जाजोदिया , सुनील पोद्दार , मंटू अग्रवाल ( कनोई ) , योगेश करवा , पुनीत देवड़ा तथा विकास जैन को डिब्रूगढ़ शाखा की ओर से ” मंच मित्र ” के रूप में मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया | अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर ने दिल्ली में निर्माणाधीन मंच के युवा भवन की जानकारी सभी के साथ साझा करते हुए उसमें समाजबंधुओं से यथासंभव सहयोग की अपील की | साथ ही उन्होंने आगामी 27 तथा 28 अप्रैल को मंच के तत्वाधान में सूरत में नारी सशक्तिकरण पर आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय महिला शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंच की सभी महिला सदस्याओं से आग्रह किया | कार्यक्रम के दौरान हिमशिखर खंडेलिया तथा राज चौधरी ने भी अपने विचार रखे | राष्ट्रीय अध्यक्ष के आग्रह पर दो समाजबंधुओं ने युवा भवन हेतु ट्रस्टी के रूप में अपना सहयोग प्रदान किया , जिसकी सभी ने सराहना की | राष्ट्र द्वारा समाजबंधुओं के सहयोग हेतु उन्हें दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया | नए शाखाध्यक्ष युवा मनीष देवड़ा ने भी अपना संबोधन रखते हुए आगामी कार्यकाल के दौरान मंच के सभी सदस्यों तथा समाजबंधुओं से सहयोग की अपील की | युवा मनीष देवड़ा ने कहा कि 21 की टीम केवल औपचारिकता है, हमारी पूरी शाखा , मंच मित्र , समाज बंधू और अन्य संगठन के सभी सदस्य भी हमारी टीम में है, हम डिब्रूगढ़ समाज के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करेंगे और युवाओं के व्यक्तित्व और नेतृत्व विकास के लिए काम जो समाज को मार्गदर्शन करने में मदद करेगा | कार्यक्रम के दौरान समाज की अन्य संस्थाओं क्रमशः मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ ग्रेटर , डिब्रूगढ़ प्रगति , मारवाड़ी सम्मेलन , डिब्रूगढ़ , श्री मारवाड़ी नाट्य समिति तथा अन्यों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया | कार्यक्रम में डिब्रूगढ़ शाखा के कई पूर्व शाखाध्यक्ष , पदाधिकारी सहित शाखा सदस्य उपस्थित थे | कार्यक्रम का संचालन युवा अभिषेक खेमका तथा युवा बिनय गाड़ोदिया ने किया | वहीं धन्यवाद ज्ञापन नवनिर्वाचित सचिव युवा मुकेश अग्रवाल ने किया | सभी ने मिलकर रात्रि भोज का लुफ्त उठाया | यह जानकारी पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय जनसंपर्क समन्वयक युवा संदीप अग्रवाल द्वारा दी गई है |
