अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस के अवसर पर राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया जाएगा पुरस्कृत:नेहा सिंह
On the occasion of International Women's Day, women who have done outstanding work in the state will be rewarded: Neha Singh

यह भी पढ़ें
काजल वालिया
कुरुक्षेत्र 2 जनवरी। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से 8 मार्च 2025 को महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाना है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस के अवसर पर राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किया जाना है। जो भी महिला जो कि समाज सेवा / शिक्षा / खेल / चिकित्सा सहायता / स्वयं सहायता समूह या अन्य कार्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है उनको विभिन्न राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी शक्ति महिला अवार्ड के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड के लिए 1 लाख रुपए, भीन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड के लिए 1 लाख रुपए, लाइफ टाइम अचीव अवार्ड के लिए 51 हजार रुपए, सोशल वर्कर अवार्ड 21 हजार रुपए व श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड 5 लाख रुपए से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पात्र महिलाएं खंड स्तर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है तथा अधिक जानकारी के लिए डब्लयूसीडीएचआरवाई.ओआरजी.इन पर सम्पर्क किया जा सकता है।