प्रधानमंत्री ने ‘मराठा सैन्य परिदृश्यों’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर जताई खुशी

PM expresses happiness over inclusion of ‘Maratha Military Landscapes’ in UNESCO’s World Heritage List

 

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के मराठा सैन्य परिदृश्यों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर अत्यधिक गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने लोगों से 12 ऐतिहासिक किलों की धरोहर देखने का आग्रह करते हुए बताया कि इनमें से 11 किले महाराष्ट्र में और एक तमिलनाडु में स्थित है।मराठा साम्राज्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “जब हम गौरवशाली मराठा साम्राज्य की बात करते हैं, तो हम इसे सुशासन, सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक कल्याण पर जोर से जोड़ते हैं। महान शासक किसी भी अन्याय के आगे न झुकने के अपने साहस से हमें प्रेरित करते हैं।” उन्होंने नागरिकों से मराठा साम्राज्य के समृद्ध इतिहास के बारे में जानने के लिए इन किलों का दौरा करने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने 2014 में रायगढ़ किले की अपनी यात्रा की यादें भी साझा कीं, जिसमें एक तस्वीर भी शामिल थी जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।इस संबंध में यूनेस्को की एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “हर भारतीय इस सम्मान से अभिभूत हैं। इन ‘मराठा सैन्य परिदृश्यों’ में 12 भव्य किले शामिल हैं, जिनमें से 11 महाराष्ट्र में और 1 तमिलनाडु में है। जब हम गौरवशाली मराठा साम्राज्य की बात करते हैं, तो हम इसे सुशासन, सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक कल्याण पर जोर से जोड़ते हैं। महान शासक किसी भी अन्याय के आगे न झुकने के अपने साहस से हमें प्रेरित करते हैं। मैं सभी से इन किलों को देखने और मराठा साम्राज्य के समृद्ध इतिहास के बारे में जानने का आह्वान करता हूं।”एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, “यहां 2014 में रायगढ़ किले की मेरी यात्रा की तस्वीरें हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करने का अवसर मिला। उस यात्रा को हमेशा संजो कर रखूंगा।”

 

 

 

You might also like