प्रधानमंत्री मोदी ने नगालैंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी

PM Modi congratulates the people of Nagaland on State Formation Day

 

नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नगालैंड के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी और आने वाले समय में राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नगालैंड के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। नगालैंड की समृद्ध संस्कृति और इसके लोगों के बेहतरीन स्वभाव के कारण राज्य की व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नगा संस्कृति कर्तव्य और करुणा की अपने भावना के लिए जानी जाती है। आने वाले समय में नगालैंड की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ नगालैंड का गठन 1963 में आज ही के दिन हुआ था।

 

You might also like