प्रधानमंत्री बीकानेर में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

PM will inaugurate several projects in Bikaner

 

जयपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर जिले में रेलवे, सड़क, बिजली, जल और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 22 मई को राजस्थान के दौरे पर जाएंगे। वे सबसे पहले बीकानेर जाएंगे और देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।प्रधानमंत्री देश में रेल अवसंरचना को निरंतर बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।

 

You might also like