कांकेर में पुलिस ने नक्सल नेता प्रभाकर के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार
Police arrested two associates of Naxal leader Prabhakar in Kanker

कांकेर, छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने नक्सल नेता प्रभाकर के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। कांकेर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की।दोनों नक्सली रमेश कुमार और चिन्तु ताम्रकार अनेक घटनाओं में प्रभाकर के साथ रह चुके हैं। उन पर प्रभाकर को इलाज के लिए शहर ले जाने एवं उसकी पत्नी रावघाट एरिया कमेटी कमांडर राजे कांगे को आश्रय देने का आरोप है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में लगातार नक्सलियों पर नकेल कसा जा रहा है और इसी क्रम में कल कांकेर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।कांकेर पुलिस ने इन गिरफ्तारियों का शनिवार को खुलासा किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।
