राजलू गढ़ी के फुटबॉल खिलाड़ी का चयन U14 राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में हुआ
Rajlu Garhi's football player selected in U14 national football team

विदेह पुत्र अमित राजलू गढ़ी खेल नर्सरी में अभ्यास करता है इसका चयन U14 राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में हुआ है। विदेह राजलू गढ़ी एस. एस. आधुनिक स्कूल भोगीपुर राजलू गढ़ी का छात्र है। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल नवीन राठी जी व कोच मनजीत राठी जी ने व सभी स्कूल स्टाफ और बच्चों ने मिलकर विदेह को राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर बधाई दी और कहा स्कूल के बच्चे पर गर्व है कि स्कूल का छात्र हरियाणा टीम का प्रतिनिधि करेगा। विदेह के राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयन होने पर विदेह के दादा जी श्री त्रिलोक चंद शर्मा जी ने स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन राठी व कोच मनजीत राठी का धन्यवाद किया और आगे उज्जवल भविष्य की कामना की ताकि निरंतर अपने खेल में तरक्की करे और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करे
