राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव तय करेंगे ओडिशा के नए सीएम का नाम, भाजपा ने बनाया पर्यवेक्षक

Rajnath Singh and Bhupendra Yadav will decide the name of the new CM of Odisha, BJP has appointed them as observers

नई दिल्ली,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा के मुख्यमंत्री की नियुक्ति के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों केन्द्रीय मंत्री ओडिशा रवाना हो गए हैं। इसकी घोषणा रविवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में की।

विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने ओडिशा में पार्टी के विधान सभा के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को होगा। इस महत्वपूर्ण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। 147 सीटों वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 78 सीटें हासिल कीं। बीजेडी ने 51 सीटें हासिल कीं, जो बहुमत के 74 के आंकड़े से काफी पीछे हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 14 सीटें हासिल कीं।

 

 

 

You might also like