रविशंकर प्रसाद ने बीएसएफ जवानों के साथ देखी एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’

Ravi Shankar Prasad watched Excel Entertainment's film 'Ground Zero' with BSF jawans

 

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ देखी।सच्ची घटना पर बनी फिल्म ग्राउंड जीरो में बीएसएफ के पिछले 50 सालों की सबसे बड़ी ऑपरेशन की कहानी दिखाई गई है। 18 अप्रैल को ग्राउंड जीरो ने इतिहास रच दिया। पिछले 38 सालों में यह पहली फिल्म बनी, जिसका रेड कार्पेट प्रीमियर और स्पेशल स्क्रीनिंग श्रीनगर में हुई।यह पूरा इवेंट बीएसएफ जवानों के लिए रखा गया था।

इस जज़्बे को आगे बढ़ाते हुए ग्राउंड जीरो की टीम 19 अप्रैल को दिल्ली पहुंची, जहां एक और स्पेशल प्रीमियर रखा गया। इस मौके पर सांसद रवि शंकर प्रसाद ने भी बीएसएफ जवानों और फिल्म की टीम के साथ फिल्म देखी। उन्होंने इस फिल्म के मुख्य अभिनेता इमरान हाशमी से मुलाकात की, जो फिल्म में बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने निर्देशक तेजस देवस्कर और को-प्रोड्यूसर अर्हान बगाटी से भी बातचीत की।फिल्म देखने के बाद रविशंकर प्रसाद ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, यह एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म है और इसमें बीएसएफ द्वारा कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए किए गए काम को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। सभी फिल्ममेकर्स को मेरी शुभकामनाएं।एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म ग्राउंड ज़ीरो, को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का निर्देशन तेजस देवस्कर ने किया है। वहीं, कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, अर्हन बगाटी, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स हैं। ग्राउंड ज़ीरो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

 

 

You might also like